जम्मू-कश्मीर के कटरा में माता वैष्णो देवी मंदिर के भवन में पिस्टल लेकर पहुंची एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, महिला की पहचान ज्योति गुप्ता के रूप में हुई है जो खुद को दिल्ली पुलिस में कार्यरत बता रही थी। पुलिस के मुताबिक, महिला की पिस्टल का लाइसेंस भी एक्सपायर हो चुका था।