निधन से पहले बाथरूम में गिरने के बाद नेहरू एक घंटे तक उसी हालत में पड़े रहे थे: किताब

प्रसिद्ध पत्रकार कुलदीप नैयर ने अपनी किताब 'बियाॉन्ड द लाइंस' में खुलासा किया था कि निधन से पहले भारत के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू बाथरूम में गिर गए थे और करीब 1 घंटे तक उसी हालत में पड़े रहे थे। हालांकि, रिपोर्ट में बताया गया था कि सुबह उन्हें पहले पैरालिसिस का अटैक और फिर हार्ट अटैक आया था।