कन्नूर (केरल) में मृत घोषित 67-वर्षीय शख्स मुर्दाघर ले जाने से पहले 'जीवित' हो गया। शख्स वेंटिलेटर पर था व खर्च वहन करने में असमर्थ होने पर उसके परिजन ने सपोर्ट हटवा दिया था। रात होने को लेकर परिजन ने शव को अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाने का फैसला किया और अगले दिन अंतिम संस्कार की तैयारी की थी।