मंत्रियों में बंटे गुजरात के विभाग, रवींद्र जडेजा की पत्नी को मिली शिक्षा की ज़िम्मेदारी

गुजरात में हुए मंत्रिमंडल विस्तार के बाद सभी मंत्रियों के बीच विभाग बांट दिए गए हैं और उप-मुख्यमंत्री बने हर्ष संघवी के पास पहले की तरह गृह विभाग है। क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा अब राज्यमंत्री के तौर पर प्राइमरी, सेकेंडरी और एडल्ट एजुकेशन डिपार्टमेंट का ज़िम्मा संभालेंगी। कनुभाई देसाई को पहले की तरह वित्त विभाग मिला है।