inshorts

मोतीलाल ओसवाल ने इन 3 शेयरों को दी 'खरीदने' की सलाह, लगाया 31% तक तेज़ी का अनुमान

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने फेडरल बैंक, पंजाब नैशनल बैंक और प्रिंस पाइप्स ऐंड फिटिंग्स के शेयरों को 'बाय' की रेटिंग दी है। फर्म ने फेडरल बैंक को ₹235/शेयर (मौजूदा भाव से 19% अधिक), पंजाब नैशनल बैंक को ₹130/शेयर (मौजूदा भाव से 15% अधिक) व प्रिंस पाइप्स ऐंड फिटिंग्स को ₹440 (मौजूदा भाव से 31% अधिक) का टारगेट दिया है।