मोतीलाल ओसवाल ने कार्रारो इंडिया में बेचा स्टेक, IPO निवेशकों को अब तक नहीं हुआ है मुनाफा
मनीकंट्रोल के अनुसार, मोतीलाल ओसवाल म्यूचुअल फंड ने हाल ही में लिस्ट हुई कंपनी कार्रारो इंडिया में अपना अधिकतम हिस्सा (10 लाख शेयर) बेच दिया है जिसका असर कंपनी के शेयरों पर भी बुधवार को दिखा। ये शेयर बजाज एलियांज लाइफ इंश्योरेंस कंपनी ने खरीदे हैं। गौरतलब है कि कंपनी के आईपीओ निवेशक भी अब तक मुनाफे में नहीं हैं।