मोतीलाल ओसवाल ने दिवाली के लिए चुने 10 स्टॉक, 38% तक रिटर्न की उम्मीद

ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल ने दिवाली पर मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान निवेश के लिए मज़बूत फंडामेंटल वाले 10 शेयर चुने हैं जो 14% से 38% तक का रिटर्न दे सकते हैं। इनमें एसबीआई, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा, बीईएल, स्विगी, इंडियन होटल्स, मैक्स फाइनेंशियल, रेडिको, डेल्हीवरी, एलटी फूड्स और वीआईपी इंडस्ट्रीज़ शामिल हैं। एलटी फूड्स का टारगेट प्राइस ₹560 रखा गया है।