मृत समझकर कुएं में फेंक गया था दोस्त, 4 दिन बाद ओडिशा में ज़िंदा मिला युवक
ओडिशा में सुनसान कुएं में 4-दिन से फंसा एक युवक ज़िंदा मिला है। उसके एक दोस्त ने हमला करने के बाद मृत मानकर युवक को कुएं में फेंक दिया था। बकौल रिपोर्ट्स, कुएं के पानी में खड़े युवक के पैर मानो सड़ चुके थे और वह 'भगवान-भगवान' कराह रहा था जिसकी आवाज़ सुनकर एक शख्स ने ग्रामीणों-पुलिस को सूचित किया।