मौत हो जाने तक महिला का रेप करने वाले आरोपी को UK में मिली उम्रकैद की सज़ा

ब्रिटेन के एक शख्स को महिला से रेप करने को लेकर उम्रकैद हुई है। उसने 2021 में लंदन में पार्क की बेंच पर 3 बच्चों की मां का बेहोशी की हालत में उसकी मौत हो जाने तक रेप किया था। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी जिसमें आरोपी कथित तौर पर 15-मिनट तक महिला का रेप करता दिखा।