ऋषिकेश (उत्तराखंड) में मृतकों के लिए परिजन द्वारा फेंके गए रज़ाई-गद्दों को बेचने वाले गिरोह के 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि अंतिम संस्कार के बाद एक पीपल के पेड़ के नीचे फेंके गए रज़ाई-गद्दे उठाकर आरोपी उन्हें नई रुई के साथ मिलाकर बाज़ार में सस्ते दामों में बेच रहे थे।