मिथुन मन्हास ने BCCI अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया दाखिल
दिल्ली के पूर्व कप्तान मिथुन मन्हास ने रविवार को बीसीसीआई अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया। बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा, "मन्हास को अध्यक्ष बनाने का फैसला लिया गया है। अरुण धूमल आईसीसी गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन के पद पर बने रहेंगे।" अधिकारिक घोषणा 28 सितंबर को बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक के बाद ही होगी।