inshorts

मिथुन मन्हास बने BCCI के नए अध्यक्ष

दिल्ली के पूर्व कप्तान मिथुन मन्हास को मुंबई में रविवार को हुई बोर्ड की वार्षिक आम बैठक में निर्विरोध बीसीसीआई का अगला अध्यक्ष चुन लिया गया। पूर्व भारतीय क्रिकेटर रघुराम भट्ट कोषाध्यक्ष रहेंगे जबकि प्रभतेज सिंह भाटिया को बीसीसीआई का संयुक्त सचिव और राजीव शुक्ला को उपाध्यक्ष बनाया गया है। मन्हास ने 157 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं।