inshorts

मैथिली व PM मोदी की आपत्तिजनक AI तस्वीर ऑनलाइन शेयर की गई, पुलिस ने लिया संज्ञान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के साथ बिहार की नवनिर्वाचित बीजेपी विधायक और सिंगर मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक एआई-जनरेटेड तस्वीर ऑनलाइन शेयर की गई है। बिहार पुलिस ने एक X पोस्ट पर प्रतिक्रिया में कहा, "सूचना साझा करने के लिए धन्यवाद। यदि आपके पास भी उक्त सामग्री/प्रोफाइल/कोई अन्य प्रासंगिक जानकारी का सटीक यूआरएल/लिंक है...कृपया साझा करें।