मोदी ने टाटा से सैन्य विमान फैक्ट्री गुजरात में स्थापित करने को कहा था: शरद पवार
एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार ने दावा किया है कि गुजरात स्थित टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स और एयरबस की 'फाइनल असेंबली लाइन' (सैन्य विमान फैक्ट्री) पहले महाराष्ट्र में स्थापित की जानी थी। उन्होंने कहा, "रतन टाटा चाहते थे कि यह परियोजना महाराष्ट्र में लगे। नरेंद्र मोदी जब प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने टाटा को फोन करके गुजरात में कारखाना लगाने को कहा।"