केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने दिवाली से पहले मिडल क्लास को तोहफा देते हुए 'प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई)-शहरी 2.0' के तहत 1.41 लाख अतिरिक्त घरों के निर्माण को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही इस योजना के तहत स्वीकृत आवासीय इकाइयों की कुल संख्या 10 लाख से अधिक हो गई है।