inshorts

मुद्दे का गहन अध्ययन किया जाए: अरावली केस में SC द्वारा अपने ही फैसले पर रोक लगाने पर जयराम

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा है कि कांग्रेस, मोदी सरकार द्वारा अरावली के पुनर्निर्धारण पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए निर्देशों का स्वागत करती है। उन्होंने कहा कि अब इस मुद्दे का गहन अध्ययन किया जाना आवश्यक है। गौरतलब है, सुप्रीम कोर्ट ने अरावली हिल्स की नई परिभाषा वाले केस में 20-नवंबर के अपने ही फैसले पर रोक लगाई है।