मंदिरों में सिर्फ भक्ति गीत बजने चाहिए, फिल्मी नहीं: एक मामले की सुनवाई में मद्रास HC

मद्रास हाईकोर्ट के जज डी भरत चक्रवर्ती ने एक मामले में फैसला सुनाते हुए कहा है कि हिंदू मंदिरों में केवल भक्ति गीत बजने चाहिए। बकौल कोर्ट, मंदिरों में किसी भी उत्सव के दौरान अन्य प्रकार के फिल्मी गीतों की अनुमति नहीं होगी। हाईकोर्ट ने पुडुचेरी के एक भक्त वेंकटेश सौरिराजन की याचिका पर फैसला सुनाते हुए यह टिप्पणी दी।