मादुरो के पकड़े जाने पर मस्क का पुराना पोस्ट वायरल, कहा था- मादुरो मैं तुम्हे गधे पर ले जाऊंगा
वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को अमेरिकी सेना द्वारा कैप्चर किए जाने के बाद अरबपति एलन मस्क का 2024 का पुराना पोस्ट वायरल हो रहा है। मस्क ने लिखा था, "मैं तुम्हें गधे पर 'गिटमो' ले जाऊंगा।" यह पोस्ट उस वीडियो के जवाब में था जिसमें मादुरो द्वारा मस्क को 'देश से बाहर रखने' के निर्देश का कथित दावा था।