गुवाहाटी (असम) में एक मंदिर परिसर में कुछ लोगों ने एक महिला का कथित तौर पर गैंगरेप करने के बाद घटना का वीडियो बनाकर ऑनलाइन सर्कुलेट कर दिया है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर 8 लोगों को गिरफ्तार किया है और सभी की उम्र 18-23 साल है। पुलिस के मुताबिक, अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है।