मंदिर में 'रामधुन' गुनगुना रहे 21 वर्षीय युवक की एमपी में हार्ट अटैक से हुई मौत

शिवपुरी (मध्य प्रदेश) में रविवार को दोस्त के साथ मंदिर गए पवन रजक नामक 21 वर्षीय युवक की 'रामधुन' गुनगुनाते समय हार्ट अटैक से मौत हो गई है। युवक आर्मी और पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहा था और रोज़ एक्सरसाइज़ व रनिंग करता था। युवक के परिजन ने कहा कि वह पूरी तरह से स्वस्थ और फिट था।