मंदिर में 2 शव छिपाकर ऊपर बिछाई टाइल्स, यूपी का 'कातिल महंत' बंगाल से भिखारी के भेष में गिरफ्तार
बागपत (यूपी) में अंकित-इसरार हत्याकांड के आरोपी महंत नरेशनाथ को पुलिस ने कोलकाता में मंदिर के पास से भिखारी के भेष में गिरफ्तार किया है। बकौल नरेश, उसका अंकित की बहन से संबंध था और अंकित उनकी तस्वीरों से उसे ब्लैकमेल करता था। बदनामी के डर से उसने अंकित की हत्या कर शव मंदिर परिसर में गाड़कर ऊपर टाइल्स लगाईं।