मंदिर में पूजा कर रही 21 वर्षीय लड़की पर यूपी में सिरफिरे युवक ने चलाई गोलियां, अस्पताल में भर्ती
मैनपुरी (यूपी) में शनिवार सुबह एक सिरफिरे युवक ने शिव मंदिर में पूजा कर रही 21-वर्षीय युवती पर गोली चला दी और फरार हो गया। युवती को 3 गोलियां लगी हैं और उसे गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बकौल पुलिस, दोनों एक-दूसरे से बातचीत करते थे और दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद था।