inshorts

मौनी अमावस्या के दिन कल होगा महाकुंभ का दूसरा अमृत स्नान, जानिए शुभ मुहूर्त और दान का महत्व

प्रयागराज में महाकुंभ मेले में दूसरा अमृत स्नान मौनी अमावस्या (29-जनवरी) को होगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस दिन सुबह 5:25-6:18 बजे तक ब्रह्म मुहूर्त, दोपहर 2:22-3:05 बजे तक विजय मुहूर्त और शाम 5:55-6:22 बजे तक गोधूलि मुहूर्त रहेगा। मान्यताओं के अनुसार, यह दिन पितृ दोष से मुक्ति के लिए श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान के लिए उत्तम माना जाता है।