मौनी अमावस्या का शाही स्नान संपन्न होने के बाद महाकुंभ में अभी 3 और शाही स्नान (बसंत पंचमी, माघ पूर्णिमा और महाशिवरात्रि) बाकी हैं। ये स्नान क्रमशः 3 फरवरी, 12 फरवरी और महाकुंभ के आखिरी दिन यानी 26 फरवरी को हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि इन तारीखों पर आम दिनों के मुकाबले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ेगी।