मौनी अमावस्या पर 72 घंटे के अंदर अयोध्या पहुंचे 50 लाख श्रद्धालु: UP सरकार

मौनी अमावस्या पर लाखों श्रद्धालु अयोध्या (यूपी) के राम मंदिर पहुंचे हैं। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि विशेषज्ञों का अनुमान है कि पिछले 72 घंटों में 50 लाख से ज़्यादा श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे हैं और वसंत पंचमी तक यह सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है। बकौल आईजी प्रवीण कुमार, इस दौरान यातायात मार्ग परिवर्तित किया गया है।