पंचायती निरंजनी अखाड़े के दिगंबर नागा बाबा चिदानंद पुरी ने प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान के बाद कहा कि इस स्नान के लिए देवी-देवता भी तरसते हैं। उन्होंने आगे कहा, "लंबे इतंजार के बाद यह दिव्य घड़ी आई है। आज एक आकस्मिक घटना के कारण हमारी (अखाड़ों की) शोभा यात्रा नहीं निकाली जा सकी।"