मौनी अमावस्या पर कब-कब हुईं कुंभ मेले में भगदड़ की बड़ी घटनाएं और कितने लोगों की गई जान?

प्रयागराज में महाकुंभ मेले में मौनी अमावस्या पर हुई भगदड़ से पहले भी कुंभ में ऐसी घटनाएं हुई हैं। प्रयागराज (1954) में मौनी अमावस्या पर भगदड़ में 800 और प्रयागराज (2013) में रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में 36 लोगों की मौत हुई थी। उज्जैन (1992) में सिंहस्थ कुंभ में 50+ और नासिक (2003) में 39 लोगों की मौत हुई थी।