प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेले में मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं की उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनज़र 30 जनवरी तक कक्षा 8वीं तक के स्कूल बंद करने के आदेश दिए गए हैं। वहीं, भीड़ के चलते हाईकोर्ट की प्रधान पीठ, केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (कैट) और ज़िला न्यायालय में भी छुट्टी की घोषणा की गई है। मौनी अमावस्या 29 जनवरी को है।