मौनी अमावस्या पर महाकुंभ में भगदड़ के क्या माने जा रहे हैं कारण?
प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर भगदड़ से 30 लोगों की मौत के कई कारण बताए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बनाए गए होल्डिंग एरियाज़ का सही इस्तेमाल नहीं हुआ और संगम पर एंट्री-एग्ज़िट का वनवे प्लान फेल हुआ। वहीं, कई पंटून पुलों को बंद रखने से भी भीड़ बेकाबू हुई।