मैनेजर ने कहा- बारिश है तो कैब से ऑफिस आओ; दिल्ली के कर्मचारी ने समझाया किराए का गणित
एक रेडिट यूज़र ने बताया है कि दिल्ली में हाल ही में बारिश के दौरान एक मैनेजर ने अपने जूनियर से कैब या किसी भी तरह से ऑफिस आकर काम करने को कहा। यूज़र के मुताबिक, उसने मैनेजर से कहा, "मैंने किराया और अपना दैनिक वेतन जोड़ा, किराया मेरे दैनिक वेतन से अधिक है और मैं नहीं आ रहा हूं।"