मुनाफे में 35% का उछाल फिर भी क्यों 17% तक टूट गए बंधन बैंक के शेयर?
बंधन बैंक का Q1FY27 में शुद्ध मुनाफा 35% बढ़कर ₹501-करोड़ से अधिक हो गया जबकि ब्याज से कमाई 6% बढ़कर ₹2,920-करोड़ रही। हालांकि, बैंक ने भविष्य में मुनाफे का अनुमान 1.8% से घटाकर 1.4% कर दिया जिससे निवेशकों में चिंता बढ़ी और नतीजों के बाद बुधवार को बाज़ार खुलते ही बैंक के शेयर 17% तक टूटकर ₹173 पर पहुंच गए।