मुनाफे में गिरावट के चलते 8,000 कर्मचारियों की छंटनी करेगी DHL

जर्मन लॉजिस्टिक कंपनी डीएचएल कथित तौर पर मुनाफे में गिरावट के चलते करीब 8,000 कर्मचारियों की छंटनी करेगी। कंपनी ने बताया है कि उनके वार्षिक ऑपरेशनल लाभ में 7.2% की गिरावट आई है। यह छंटनी डीएचएल के पोस्ट ऐंड पार्सल जर्मनी डिवीज़न में की जाएगी और यह कंपनी के कुल कर्मचारियों का 1% से अधिक होगी।