पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, महर्षि भारद्वाज विमान शास्त्र के जनक थे। उनका एक अनोखा मंदिर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में संगम तट से 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां महर्षि भारद्वाज के मंदिर के साथ प्रयागराज मंदिर और महर्षि सप्त ऋषि का मंदिर भी मौजूद है। मुख्य मंदिर में भगवान शिव के सामने महर्षि भारद्वाज की मूर्ति है।