मान्यताओं के अनुसार, शिवलिंग पर क्या-क्या चढ़ाने की मनाही होती है
शिवलिंग पर हल्दी, केतकी, केवड़ा, कुमकुम और शंख चढ़ाना अशुभ माना जाता है। मान्यता के अनुसार, शंकर भगवान ने केतकी को श्राप दिया था कि वह कभी भी उनकी पूजा में उपयोग में नहीं ली जाएंगी। हल्दी और कुमकुम सौंदर्य को प्रकट करते हैं इसलिए इन्हें चढ़ाने की मनाही होती है। वहीं, टूटे चावल शिवलिंग पर नहीं चढ़ाने चाहिए।