inshorts

मान्यताओं के अनुसार, होलिका दहन की पवित्र अग्नि में कौन-कौनसी चीज़ें नहीं डालनी चाहिए?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, होलिका दहन की पवित्र अग्नि में प्लास्टिक का सामान, गंदे कपड़े, पानी वाला नारियल, फर्नीचर से निकला लकड़ी का टूटा-फूटा सामान, गेंहू की सूखी बालियां, सूखे फूल, टूटे हुए अनाज के दाने और सफेद चीज़ें नहीं डालनी चाहिए। माना जाता है कि इन चीज़ों को डालने से जीवन पर नकारात्मक असर पड़ता है।