मैनचेस्टर टेस्ट के बीच विराट कोहली के भाई ने किया पोस्ट, भारतीय गेंदबाज़ों पर कसा तंज़

मैनचेस्टर टेस्ट के बीच पूर्व टेस्ट कप्तान विराट कोहली के भाई विकास कोहली ने एक पोस्ट में कहा, "अभी ज़्यादा समय नहीं हुआ...हमारे पास एक टेस्ट टीम थी...जहां हमारे गेंदबाज़ 20 विकेट लिया करते थे।" मैनचेस्टर टेस्ट में इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 669 रन बनाए हैं। वहीं, मैच में 4 भारतीय गेंदबाज़ों ने 100 से अधिक रन दिए।