इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर टेस्ट के पहले दिन भारत की पहली पारी के दौरान ऋषभ पंत बल्लेबाज़ी करते हुए चोटिल होने के कारण 37 रन पर रिटायर्ड हर्ट हो गए हैं। रिवर्स स्वीप शॉट खेलने की कोशिश के दौरान उनके पैर में चोट लग गई जिसके बाद उन्हें ऐम्बुलेंस कार्ट के ज़रिए मैदान से बाहर ले जाया गया।