मैनचेस्टर में इतिहास रचते हुए एक 15 वर्षीय खिलाड़ी, क्या शानदार पल है: सूर्यवंशी पर पीटरसन
इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी केविन पीटरसन ने भारतीय बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी के अंतरराष्ट्रीय डेब्यू पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने X पर लिखा, "मैनचेस्टर में एक 15 वर्षीय खिलाड़ी ने इतिहास रचा है। वैभव को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। यह क्रिकेट के लिए क्या शानदार पल है।" गौरतलब है कि सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20I मैच में डेब्यू किया है।