चौथे टेस्ट मैच में भारत के खिलाफ 669 रन बनाकर इंग्लैंड ने एक पारी में मैनचेस्टर में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में 61 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इससे पहले मैनचेस्टर में एक पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 1964 में इंग्लैंड के ही खिलाफ 656 रन जड़े थे।गौरतलब है, भारत पहली पारी में 358 रनों पर सिमट गया था।