मैनचेस्टर में टेस्ट में किन भारतीय खिलाड़ियों ने लगाया है शतक?
मैनचेस्टर में खेले गए टेस्ट में पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अज़हरुद्दीन ने 1990 में 179 रन बनाए थे जो किसी भारतीय का सर्वोच्च स्कोर है। पूर्व क्रिकेटर संदीप पाटिल ने 1982 में नाबाद 129 रन बनाए थे। वहीं, पहला शतक दिवंगत पूर्व भारतीय क्रिकेटर सैय्यद मुश्ताक अली ने लगाया था जिन्होंने 1936 में 112 रनों की पारी खेली थी।