मिनटों में दिल का हाल बताएगा यह छोटा सा 'टेस्ट', घर बैठे कर सकते हैं जांच
न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर चंद्रिल चुग के मुताबिक, घर पर सीढ़ियां चढ़कर यह पता लगाया जा सकता है कि आपका दिल स्वस्थ है या नहीं। उन्होंने कहा कि अगर आप 40 सीढ़ियां 1.5 मिनट में बिना सांस फूले और थके चढ़ जाते हैं तो आपका दिल स्वस्थ है। उन्होंने कमर के साइज़ से भी दिल की सेहत जानने का तरीका बताया है।