मिनरल वॉटर और पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर में क्या फर्क होता है?
FSSAI के नियमों के मुताबिक, मिनरल वॉटर और पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर में बड़ा फर्क होता है। न्यूज़ 18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर (IS 14543 स्टैंडर्ड) किसी भी स्रोत से लिया जाता है जैसे बोरवेल, ग्राउंडवॉटर या म्यूनिसिपल सप्लाई। इनमें ज़रूरी मिनरल्स कृत्रिम रूप से मिलाए जाते हैं जबकि मिनरल वॉटर में ये नैचुरली बैलेंस्ड होते हैं।