मानव मस्तिष्क में समय के साथ बढ़ रही है प्लास्टिक की मात्रा, बढ़ सकता है बीमारियों का खतरा: स्टडी

‘नेचर मेडिसिन’ जर्नल में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक, 2016 से 2024 के बीच मानव मस्तिष्क में माइक्रोप्लास्टिक की मात्रा 50% तक बढ़ गई है। स्टडी में 24 मृत लोगों के मस्तिष्क का अध्ययन किया गया जिसमें हर मस्तिष्क में औसतन 7 ग्राम माइक्रोप्लास्टिक मौजूद था। शोधकर्ताओं के मुताबिक, माइक्रोप्लास्टिक से न्यूरोलॉजिकल बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।