मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं परमाणु हथियार: ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि परमाणु हथियार मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं। ट्रंप ने कहा, "परमाणु हथियार ऐसे बड़े दानव हैं जो मीलों तक सिर उड़ा सकते हैं।" गौरतलब है, ट्रंप ने हाल ही में परमाणु संपन्न देशों को लेकर कहा था कहा कि सभी देशों को परमाणु हथियारों से छुटकारा पाने की ज़रूरत है।