मानवता पर ज्ञान दे रहा था पाकिस्तान, भड़क गए भारतीय राजनयिक मोहम्मद हुसैन; लगा दी क्लास

भारत ने पाकिस्तान को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में एक बार फिर लताड़ा है। जेनेवा में UNHRC की बैठक में भारतीय राजनयिक मोहम्मद हुसैन ने कहा, "यह विडंबना है कि पाकिस्तान जैसा देश दूसरों को मानवाधिकारों पर उपदेश देने की कोशिश करता है...उसे दूसरों पर सवाल उठाने से पहले अपने यहां अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार को देखना चाहिए।"