मानसिक रूप से मैं तैयार था, बस मौके का इंतज़ार था: MI के खिलाफ 89 रन बनाने पर करूण नायर
मुंबई इंडियंस के खिलाफ 40 गेंद में 89 रन की पारी खेलने वाले दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज़ करूण नायर ने कहा है, "मैं ईमानदारी से कहूं तो आईपीएल में पहले से खेलने का अनुभव होने के कारण आत्मविश्वास से भरा था। मुझे पता था कि कैसे खेलना है।" उन्होंने कहा, "मेरे दिमाग में तैयारी पूरी थी...बस मौके का इंतज़ार था।"