मानसिक शांति के लिए भगवद गीता पढ़ती हूं: पेरिस ओलंपिक्स में कांस्य पदक विजेता मनु भाकर
पेरिस ओलंपिक्स 2024 में कांस्य पदक विजेता भारतीय निशानेबाज़ मनु भाकर ने बताया है कि वह मानसिक शांति के लिए भगवद गीता पढ़ती हैं। उन्होंने कहा, "पिछले दो-तीन साल से भगवद गीता से ज़्यादा जुड़ाव रहा…मेरे कोच, मम्मी और मेरे आध्यातमिक गुरु मुझे रोज़ाना एक-दो श्लोक सिखाते हैं। मैं कोशिश करती हूं कि इन्हें अपने जीवन में आत्मसात करूं।"