अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर सिस्टम्स और डिप्रेशन्स की लंबी अनुपस्थिति के कारण देश में मॉनसून की रफ्तार धीमी हो गई है। आमतौर पर ये मौसम प्रणालियां मॉनसून को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इनके बिना, मॉनसून को अपने सामान्य चक्र पर निर्भर रहना पड़ रहा है जिससे इसकी चाल धीमी और असमान है।