मॉनसून सत्र के पहले दिन स्थगित हुई संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही
मॉनसून सत्र के पहले दिन सोमवार को विपक्ष के हंगामे के बीच संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। इससे पहले, नीट पेपर लीक और राम मंदिर चंदा चोरी जैसे मुद्दों पर विपक्ष के लगातार हंगामे के कारण कार्यवाही कई बार स्थगित करनी पड़ी। मॉनसून सत्र 13 अगस्त तक चलेगा।