inshorts

मोबाइल फोन का चार्जर असली है या नकली, कैसे करें पहचान?

नकली चार्जर इस्तेमाल करने से मोबाइल फोन की बैटरी जल्दी खराब होने का खतरा रहता है। 'टीवी9 भारतवर्ष' के अनुसार, ओरिजनल चार्जर नकली की तुलना में थोड़ा भारी व महंगा होता है और उसकी प्रिंटिंग साफ व बिना गलती के होती है। इसके अलावा बीआईएस की आधिकारिक वेबसाइट पर 'सर्च बाय आर-नंबर' से भी इसकी पहचान की जा सकती है।